होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Market outlook : 2 दिन की गिरावट के बाद उठा बाजार, सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी 19100 के पार

Market outlook : 2 दिन की गिरावट के बाद उठा बाजार, सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी 19100 के पार

सेंसेक्स-निफ्टी आज 02 नवंबर को पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरते हुए हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी एक बार फिर 19100 के ऊपर चला गया है। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 489.57 अंक या 0.77 फीसदी की तेजी लेकर 64,080.90 पर और निफ्टी 144.10 अंक या 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 19,133.30 पर बंद हुआ है। लगभग 2236 शेयर बढ़त पर बंद हुए हैं। वहीं, 1287 शेयर गिरे हैं। जबकि 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स और आयशर मोटर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और ओएनजीसी निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। मेटल, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, पावर, ऑयल एंड गैस, रियल्टी इंडेक्स में 1-2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई है।


संबंधित समाचार