Mann Ki Baat: कल प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश में सकारात्मक असर पड़ा 

Mann Ki Baat: कल प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश में सकारात्मक असर पड़ा 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस ली। इस दौरान अरुण साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को देश की जनता सुनेगी। 'मन की बात' का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ। यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय हुआ है। इसमें देश की उपलब्धियां और नवाचार की बात और चर्चा होती है। 

बढ़ा देशवासियों का मनोबल:
'मन की बात' से देशवासियों का मनोबल बढ़ा है। हर एपिसोड में श्रोताओं की संख्या बढ़ी है। 100वां एपिसोड ऐतिहासिक होगा। 'मन की बात' का देश में सकारात्मक असर पड़ा है। कल 10 हजार से अधिक स्थानों पर 'मन की बात' सुनेंगे। 'मन की बात' में प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान होगा। इसमें प्रबुद्धजनों को भी आमंत्रित किया गया है।

READ  MORE : अतीक-अशरफ हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा!, शूटर्स ने ठहरे होटल में लिखाया था गलत पता

Watch Latest News Video: 

https://youtu.be/BtI6avoSlqE

 


संबंधित समाचार