होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Breaking : अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंदाकिनी से पुलिस अब कर रही पूछताछ

MP Breaking : अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंदाकिनी से पुलिस अब कर रही पूछताछ

उज्जैन। जिले में सामने आए महामंडलेश्वर बनाने के लिए की गई धोखाधड़ी के मामले में आज पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज होते से ही तुरंत गिरफ्तार किया गया है। असल में इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामले सामने आने पर इन्होंने जहर पीकर खुदकुशी करना का प्रयास किया था। इसके बाद से ही इनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। जिसमें पुलिस इंतजार कर रही थी कि वे अस्पताल से डिस्चार्ज हों और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करे। 

क्यों पिया था जहर 

मालूम हो कि, कुछ दिन पहले उज्जैन की महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी के खिलाफ जयपुर के एक महामंडलेश्वर को आचार्य महामंडलेश्वर बनाने के लिए मोटी रकम वसूल की गई थी। इन्होंने इसके लिए उस व्यक्ति से 8.92 लाख रुपए की मांग की थी। जिसे टुकड़ों में ऑनलाइन ट्रांसफर कराया गया था। इसके साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज के पास भी इनके द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की शिकायतें आ रही थी। इसके बाद जब पुलिस द्वारा मंदाकिनी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया, तब इन्होंने जहर पी लिया था। तभी से इनका इलाज कराया जा रहा था और पुलिस इनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही थी। आज इनके स्वस्थ होते से ही पुलिस तुरंत इन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई है। इनसे मामले में पूछताछ की जा रही है। अब इस फर्जी महामंडलेश्वर के मामले में और कई खुलासे होने की संभावना है। 
 


संबंधित समाचार