होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

चमोली में बड़ा हादसा: बर्फ का पहाड़ धंसा, 57 मजूदर दबे...

चमोली में बड़ा हादसा: बर्फ का पहाड़ धंसा, 57 मजूदर दबे...

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में बर्फबारी के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बर्फ का एक बड़ा हिस्सा गिरने से 57 मजदूर दब गए। अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। हिमस्खलन के कारण प्रभावित इलाके का रास्ता बंद हो गया है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ITBP और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। SDRF और NDRF की टीमें भी घटना स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

बीआरओ कैंप के पास हाइवे निर्माण में लगे थे श्रमिक :

पुलिस के अनुसार, हिमस्खलन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के पास हुआ। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि इस हादसे में 57 मजदूर फंस गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और उन्हें माणा के पास सेना के कैंप में भेजा गया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने कहा कि सुबह 8 बजे हादसे की जानकारी मिली। ठेकेदार के कुछ श्रमिक हाइवे निर्माण में लगे थे। मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 10 लोग बचाए जा चुके हैं और कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर जताया दुख :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिकों के सुरक्षित होने की प्रार्थना की। सीएम ने बताया कि चमोली जिले के माणा गांव के पास हिमस्खलन के कारण निर्माण कार्य में लगे कई मजदूर दब गए हैं। आईटीबीपी और बीआरओ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।


संबंधित समाचार