होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Singrauli news: सिंगरौली में नाली निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी में दबे दो मजदूर, रेस्क्यू जारी

Singrauli news: सिंगरौली में नाली निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी में दबे दो मजदूर, रेस्क्यू जारी

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नाली निर्माण के दौरान मिट्टी धसने की वजह से दो मजदूर दब गए। जिन्हे  बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। बता दे कि यह घटना मंगलवार शाम की है। इधर, सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर और बचाव कार्य शुरू किया। मजूदरों की पहचान रामकेश पान्डू और रोहित वैश्य के रूप में हुई। दोनों हर्रवा के रहने वाले हैं।

3 घंटे से बचाव कार्य जारी 

यह हादसा एनसीएल की निगाही कॉलोनी में हुआ। बताया जा रहा है कि NCL अमलोरी परियोजना में  नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक मिट्‌टी धंस गई। जिसकी वजह से दो मजदूर उसने दब गए। जिन्हे पीछे 3 घंटे से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। तो वही जेसीबी की 5 मशीनें लगाकर आस-पास की मिट्टी हटाने का कार्य कर रही है। 


संबंधित समाचार