होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नेपाल में लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा : त्रिशूली नदी में बहीं दो बसें, 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

नेपाल में लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा : त्रिशूली नदी में बहीं दो बसें, 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

नेपाल : भारत के पड़ोसी देश एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल इस दौरान नेपाल में लैंडस्लाइड हुई है। जिसकी चपेट में आने से दो बसें बह गईं हैं। ऐसे में इस हादसे की वजह से लगभग 60 से अधिक लोग अभी लापता हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये 7 भारतीय नागरिकों इस हादसे में मौत हो गई है। वहीं इस घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में मृतकों की संख्या में बढ़त हो सकती है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ 3 लोग ही अभी तक जिंदा बच पाए हैं। आपको बतादें कि दर्जन से अधिक भारतीय नागरिक इस यात्री बस में सवार थे. 

कई जगहों पर हो रही लैंडस्लाइड :

बताया जा रहा है कि, बीरगंज से काठमांडू की ओर जाने वाली एक बस नेपाल की त्रिशूली नदी में गिर गई है। जिसमें से बस में सवार सात भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सड़क विभाग ने पंद्रह दिनों के लिए नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को बंद कर दिया था। इसके बावजूद यहां के यातायात सेवा का हाल बेहाल है। बतादें कि इस बीच नेपाल में अत्यधिक बारिश होने की वजह से यहां के कई अलग-अलग जगहों पर इस बीच लैंडस्लाइड हो रही है। जसे चलते यहां के सड़कों को  बंद कर दिया गया है। 
 


संबंधित समाचार