होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MEHER NEWS: मैहर में पार्षद की खुलेआम गुंडागर्दी, बीच सड़क पुलिस कर्मी की पिटाई, घटना CCTV में कैद

MEHER NEWS: मैहर में पार्षद की खुलेआम गुंडागर्दी, बीच सड़क पुलिस कर्मी की पिटाई, घटना CCTV में कैद

मैहर : मध्य प्रदेश में गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मैहर से सामने आया है। जहां बीजेपी पार्षद ने अपने पवार का फायदा उठाते हुए पुलिस कर्मी की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान मौके पर लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बावजूद इसके पार्षद नहीं रूके और पुलिस कर्मी को पीटते रहे। 

पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज 

यह पूरा मामला रविवार देर रात 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार पार्षद अरुण चौरसिया रविवार देर शाम चल समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पार्षद अवरुद्ध मार्ग पर नशे में धुत होकर नाचने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मी ने उन्हें रोका तो पार्षद ने पुलिस कर्मी को पिटना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर लगे CCTV कमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। इधर, पीड़ित पुलिस कर्मी ने पार्षद अरुण चौरसिया के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की । 


संबंधित समाचार