होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mahadev App Case: दुर्ग जिले के सबसे बड़े सटोरी और उसके साथियों को 7 साल की मिली सजा...

Mahadev App Case: दुर्ग जिले के सबसे बड़े सटोरी और उसके साथियों को 7 साल की मिली सजा...

Mahadev App Case: दुर्ग। महादेव सट्टा एप का पैनल चलवाने के आरोप में जेल की हवा खा चुके दुबई रिटर्न दीपक सिंह उर्फ दीपक नेपाली को दुर्ग न्यायालय ने 7 साल की सजा सुनाई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक नेपाली समेत दो अन्य पुराने गुंडा बदमाशों को दुर्ग जिला कोर्ट से सजा सुनाई गई है। दो साल पहले दीपक नेपाली और उसके दो साथी गुंडा बदमाश 20 मई 2022 की रात सुभाष चौक कैंप 1 में डेली नीड्स की दुकान चलाने वाले राममोहन साहू पर पैसों को लेकर विवाद में चाकू से हमला कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

कई थानों में अलग-अलग महादेव सट्टा एप से लेकर मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं के कुल 17 अपराध दर्ज हैं। महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी दीपक नेपाली दुबई में रहकर लौटा था। अब कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 साल सजा सुनाई है।


संबंधित समाचार