होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Maha Kumbh : साय कैबिनेट ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डूबकी, देखिए तस्वीर...

Maha Kumbh : साय कैबिनेट ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डूबकी, देखिए तस्वीर...

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सांसद, विधायक और मंत्रिमंडल ने आज प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की दुबकी लगाई। सभी मंत्रिमंडल ने त्रिवेणी संगम पर कुंभ स्नान कर पूजा-अर्चना की है। इस दौरान सीएम साय के साथ विधानसभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य पाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम अरुण साव, सांसद, भाजपा के विधायक, मंत्री गण, और कांग्रेस के सात विधायक और सभी नेताओं की पत्नी भी उनके साथ महाकुंभ में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस विधायक भी हुए शामिल :

वहीं कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह और बालेश्वर साहू सहित कई उनके परिवार के सदस्य भी महाकुंभ में पहुंचे हुए हैं। बतादें कि मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या साय भी यहां पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को प्रयाग यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने साय सरकार ने उनको आमंत्रण भेजा था। 

त्रिवेणी संगम में लगाई डूबकी :

वहीं कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह और बालेश्वर साहू सहित कई उनके परिवार के सदस्य भी महाकुंभ में पहुंचे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के दौरे के लिए 180 सीटर विशेष विमान की व्यवस्था की है। इस पूरे कार्यक्रम के लिए समन्वय डॉ. रमन सिंह ने किया है। बता दें कि नेताओं के साथ उनके परिवार के सदस्य ने भी महाकुंभ में  स्नान किया। इस बीच सीएम साय पुण्य स्नान के बाद छत्तीसगढ़ पवेलियन में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जिसके बाद सभी मंत्री, सांसद और विधायक शाम 6 बजे वापस प्रयागराज से रायपुर के आएंगे। 
 


संबंधित समाचार