होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजधानी रायपुर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, राज्यपाल हरिचंदन और सीएम साय होंगे शामिल

राजधानी रायपुर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, राज्यपाल हरिचंदन और सीएम साय होंगे शामिल

रायपुर : प्रदेश के राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से आज  भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली जाएगी. वहीं इस रथ यात्रा से ठीक पहले एक भव्य पूजा पाठ किए जाएंगे. इसके साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी इस उत्सव में होंगे. आज सुबह 11 बजे के करीब राज्यपाल और सीएम साय इस पूजा पाठ में सम्मिलि होंगे. इस दौरान  जगन्नाथ मंदिर में वह दोनों छेरा पहरा की भी रस्म करेंगे.

इन मंदिरों से निकलेगी रथयात्रा :

आपको बता दें कि आज राजधानी के कई अलग-अलग मंदिरों से आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी. इनमें से गायत्री नगर में स्थित जगन्नाथ मंदिर से दोपहर 3 बजे निकलेगी और खम्हारडीह चौकसे होते हुए बीटीआई  आएगी. जिसके बाद इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा दोपहर 3.30 निकल जाएगी. ये यात्रा  इस्कॉन मंदिर से निकल कर महादेवघाट से हिते हुए अम्लेश्वर बाजार तक  जाएगी. इसके अलावा शाम 4 बजे के करीब अश्वनी नगर के जगन्नाथ मंदिर से यात्रा निकल कर अश्वनी नगर के रास्ते से रानी बस्ती से निकलेगी.
 


संबंधित समाचार