होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस अब सपने में भी सत्ता में नहीं आने वाली

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस अब सपने में भी सत्ता में नहीं आने वाली

भोपाल। कांग्रेस अब सपने में भी सत्ता में नहीं आने वाली है। आगामी लोकसभा चुनाव में एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए हैं, वहीं दूसरी तरफ परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार वाला इंडी गठबंधन है। मध्यप्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम मोदी ने किया। कांग्रेस ने आंतक को सिर चढ़ाया, मोदी जी ने आंतक का सफाया किया है। भाजपा सरकार वर्ष 2027 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएगी। यह बात केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही। शाह ने गुरुवार को मंडला और कटनी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रह्लाद पटेल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि देश आगे बढ़े, लेकिन इंडी गठबंधन के नेता चाहते हैं उनके बेटे-बेटी आगे बढ़ें। ममता बेनर्जी, शरद पवार, स्टालिन और सोनिया सहित इंडी गठबंधन के तमाम नेता अपने बेटे-बेटी को सत्ता तक पहुंचाना चाहते हैं। सिर्फ अपने परिवार का भला सोचने वाले ये नेता कभी देश के गरीब, युवा, वंचित और महिला के हित पर कभी नहीं सोच सकते हैं। देश के गरीब, युवा, वंचित और महिला के हित में सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही सोच सकते हैं। भाजपा सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं।

कांग्रेस ने जनजातीय समुदाय के लिए कुछ नहीं किया

कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों के शासन में जनजातीय समुदाय के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाकर पूरे जनजातीय समाज को सम्मान दिया। कांग्रेस ने जनजातीय समुदाय के साथ सिर्फ धोखा किया है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार में पहली बार जनजातीय मंत्रालय का गठन किया गया और उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाना शुरू किया।

जनता को उनकी पाई पाई लौटाने का संकल्प लिया

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक पूरे देश को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार में बांटे रखा, लेकिन प्रधानमंत्री ने देश में से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से  खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सिर्फ चार जातियां मानी हैं जो गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी-शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाला किए और जब उनके ऊपर कार्रवाई हो रही है, तो उन्हें समस्या हो रही है। प्रधानमंत्री ने हर भ्रष्टाचारी को जेल में डालने और जनता को उनकी पाई-पाई लौटाने का संकल्प लिया था, जिसे वे आज चरितार्थ भी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया: विष्णुदत्त 

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के कटनी जिले के ग्राम बरही में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस वर्षों में देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है और देश के गरीबों के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने जो कहा वह किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मंडला रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की पौरूष, पराक्रम और पुरूषार्थ की धरती है। हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को समाप्त करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री शाह मंडला की धरती पर आए हैं। डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उस संकल्प पत्र को पूरा किया जाएगा, क्योंकि वह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। भाजपा सरकार प्रदेश के किसानों को गेहूं पर 125 रूपए का बोनस दे रही है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के समय जो कहा गया है, उतना बोनस किसानों को दिया जाएगा। मैंने कैबिनेट की पहली बैठक रानी दुर्गावती को सम्मान देते हुए जबलपुर में की थी। 


संबंधित समाचार