होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

झारखंड में शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले से जुड़े तार,  EOW ने अपराध दर्ज किया 

झारखंड में शराब घोटाला, छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले से जुड़े तार,  EOW ने अपराध दर्ज किया 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में बड़े पैमाने पर शराब घोटाला होने का आरोप है। झारखंड के अफसरों की शिकायत पर ईओडब्लू ने पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह, झारखंड को दो अफसर सहित सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने यह अपराध एक सप्ताह पूर्व दर्ज किया है। ईओडब्लू में झारखंड शराब घोटाले को लेकर जो अपराध दर्ज है, उसके मुताबिक दिसंबर 2022 में झारखंड की शराब नीति टेंडर में बदलाव किया गया है। 

छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिकारीयों की मिलीभगत 
नीति में बदलाव करने अनवर ढेबर के घर में बैठक करने का आरोप है। बैठक में पूर्व आईएएस टूटेजा, अरविंद सिंह, एपी त्रिपाठी तथा झारखंड के आबकारी अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आई है। नीति में बदलाव करने का उद्देश्य सुमित कंपनी को फायदा दिलाना बताया जा रहा है। शराब नीति में बदलाव करने से झारखंड सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।

नकली होलोग्राम से घोटाले का खेल 
सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाला करने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भी बड़े पैमाने पर नकली होलोग्राम का उपयोग किया गया और नीति में भी बदलाव किया गया इसके तार छत्तीसगढ़ और झारखंड से जुड़े हुए हैं। 


संबंधित समाचार