होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: लक्ष्मण सिंह का कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान, कहा - पार्टी डरी हुई है, सोशल मीडिया पर किया चौकाने वाला खुलासा

MP NEWS: लक्ष्मण सिंह का कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान, कहा - पार्टी डरी हुई है, सोशल मीडिया पर किया चौकाने वाला खुलासा

भोपाल : विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हार की समीक्षा की जा रही है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हार के कारण पर लगातार बैठक कर मंथन कर रहे हैं। तो वही इस बीच  एक बार फिर कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरी हुए है। 

जनता के मुद्दों पर लड़ाई शुरु करो

हाल ही में सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लक्ष्मण सिंह ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी डरी हुई है। इसके साथ ही डर भूलने की पार्टी को सलाह देते हुए कहा कि  जनता के मुद्दों पर लड़ाई शुरू करनी होगी। अगर हम संसद में लगे सेंगोल से डर रहे हैं, तो हम भाजपा से कैसे लड़ेंगे?  जनता के मुद्दों पर लड़ाई शुरु करो, कब करोगे। 

“क ,ख, ग ,घ–“से शुरू की दी सहल 

बता दें कि पहले भी लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी ही पार्टी पर निशना साधते हुए कहा था कि आरोप प्रत्यारोप लगाने से अब कुछ नहीं होगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस “क ,ख, ग ,घ–“से शुरू करनी पड़ेगी।


संबंधित समाचार