होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों पर एक्शन : लेबर सरकार ने ट्रंप स्टाइल पर की कार्रवाई, 600 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार... 

ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों पर एक्शन : लेबर सरकार ने ट्रंप स्टाइल पर की कार्रवाई, 600 से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार... 

Britain: अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के खिलाफ लेबर सरकार ने एक बड़ा अभियाय शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत उन्होंने छोटे दुकानों और भारतीय रेस्टाेरेंट को अपना निशाना बनाया है। लेबर सरकार ने अवैध प्रवासियों पर ट्रंप स्टाइल पर कार्रवाई की है। दरअसल इस बीच देशभर में 828 स्थानों पर सरकार ने  छापा मारा है। इस अभियान के तहत 609 से भी प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें   नेल बार, भारतीय रेस्तरां, कार वॉश और किराना स्टोर जैसे भारतीय इसमें शामिल हैं। 

ब्रिटिश गृह मंत्री करेंगी निगरानी:

जानकारी के मुताबिक अब तक ब्रिटेन में मौजूद 828 स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस अभियान में ब्रिटेन सरकार ने लगभग 609 प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया है। बत्दने कि इस अभियान की निगरानी ब्रिटिश गृह मंत्री यवेट कूपर खुद कर रही हैं। इस मामले को लेकर सरकार का कहना है कि, यह अभियान अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है। जिससे ब्रिटेन में रह रहे गैरकानूनी प्रवासी लोगों के  संख्या में भारी कमी आएगी। 

आव्रजन प्रवर्तन टीमों की बड़ी प्रदर्शन :

अवैध प्रवासियों पर हो रही देश-व्यापी कार्रवाई में किराना स्टोर, नेल बार, किराना स्टोर और भारतीय रेस्तरां शामिल रहे। इसके आगे गृह मंत्री कूपर ने कहा कि, जनवरी में उनके मंत्रालय की आव्रजन प्रवर्तन टीमों के द्वारा रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया गया था। जिसमें पिछल साल के मुकाबले इनकी गिरफ्तारियां बढ़कर 609 से अधिक हो गई है। बता दें पिछले वर्ष की तुलना इस मामले में लगभग 73 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।  

गिरफ्तारी की कार्रवाई में हुई वृद्धि :
  
यह जानकारी संसद में तब सामने आई जब इस सप्ताह दूसरी बार लेबर पार्टी सरकार का शरण, सीमा सुरक्षा और आव्रजन बिल मिला। जिसके बाद  यहां की सरकार ने आपराधिक गिरोहों को नष्ट करने के उद्देश्य से नया  कानून बनाया है। PM कीर स्टार्मर ने कहा, सीमा सुरक्षा को यह अवैध आव्रजन कमजोर करता है।  जिस पर गृह मंत्रालय ने कहा कि समान अवधि की तुलना में 12 माह पहले की अवैध कामकाजी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में लगभग 38% की वृद्धि हुई है। 
 


संबंधित समाचार