होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kuno National Park : मध्य प्रदेश के कूनो जंगल में मादा चीता वीरा ने दो नन्हे शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park : मध्य प्रदेश के कूनो जंगल में मादा चीता वीरा ने दो नन्हे शावकों को दिया जन्म

श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो जंगल से एक और खुशखबरी आई है। मादा चीता वीरा ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है, जिनकी किलकारियों से कूनो जंगल गूंज उठे हैं। इन प्यारे शावकों की तस्वीरें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन शावकों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स (Twitter) पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि यह खबर साझा करते हुए मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है कि मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। आज मादा चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया है, और मध्य प्रदेश की धरती पर चीतों के इन नन्हें शावकों का स्वागत है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई दी और प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता अथक परिश्रम का परिणाम है, और अब मध्य प्रदेश को 'चीतों की धरती' के रूप में पहचान मिल रही है।

इसके अलावा, उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में चीतों की संख्या बढ़ने से मिल रही नई उड़ान का भी जिक्र किया, जिससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वन्यजीवों, विशेष रूप से चीतों, के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापन के लिए राज्य हमेशा तत्पर रहेगा।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के कूनो जंगल में अब भारत में जन्मे चीतों की संख्या अधिक हो गई है। 5 फरवरी को पांच और चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की योजना है। इसके साथ ही गांधी सागर अभ्यारण में भी चीतों को बसाने की तैयारी की जा रही है, जहां उनके लिए बाड़े पहले से तैयार किए जा चुके हैं।


संबंधित समाचार