होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kolkata Dr. Rape and Murder Case: "संजय रॉय ने ही की थी डॉक्टर की रेप और फिर..." CBI ने दाखिल की चार्जशीट 

Kolkata Dr. Rape and Murder Case: "संजय रॉय ने ही की थी डॉक्टर की रेप और फिर..." CBI ने दाखिल की चार्जशीट 

Kolkata Rape Case:  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में संजय रॉय को मुख्य आरोपी ठहराया गया है। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, इस मामले में लगभग 200 लोगों के बयान चार्जशीट में शामिल किए गए हैं।

इस घटना के विरोध में, जूनियर डॉक्टरों ने पिछले शनिवार (5 अक्टूबर) को आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे उन्हें इस कठोर कदम का सहारा लेना पड़ा।

धरने पर बैठे थे डॉक्टर :

Kolkata Rape Case:  जूनियर डॉक्टरों ने बीते शुक्रवार को धर्मतला में डोरीना क्रॉसिंग पर अनशन शुरू किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को वादे के अनुसार अपनी मांगें पूरी करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। एक कनिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए वे अनशन का कदम उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस अनशन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उस मंच पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां उनके साथी डॉक्टर अनशन करेंगे।

पश्चिम बंगाल सरकार  लग रहे गंभीर आरोप :

Kolkata Rape Case:  इस मामले में मुख्य आरोपी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है, और ममता बनर्जी की सरकार इस विवाद में बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी पर हमले कर रही है। पश्चिम बंगाल सरकार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जैसे कि मामले को हल्का करने और साक्ष्य को छिपाने का।

स्थिति यह है कि इस मामले के चलते कई डॉक्टरों ने अपनी ड्यूटी पर जाने से इनकार कर दिया था, लेकिन तमाम प्रयासों और हालात को देखते हुए अब डॉक्टरों ने फिर से ड्यूटी पर जाना शुरू कर दिया है।


संबंधित समाचार