होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kawasi Lakhma has taunted : केंद्रीय गृह मंत्री के बस्तर दौरे पर राज्य के आबकारी मंत्री ने कसा तंज, कहा पाकिस्तान में नहीं आता बस्तर

Kawasi Lakhma has taunted : केंद्रीय गृह मंत्री के बस्तर दौरे पर राज्य के आबकारी मंत्री ने कसा तंज, कहा पाकिस्तान में नहीं आता बस्तर

Kawasi Lakhma has taunted : राज्य में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से वापस होने के बाद प्रदेश के आबकारी मंत्री ने तंज कसते हुए कहा है की बस्तर कोई पाकिस्तान में नहीं है। इसलिए यहां आना कोई बड़ी बात नहीं है।

READ MORE :  6 साल की बेटी के इज्जत से खेलने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री के बाद गृहमंत्री दूसरा सबसे शक्तिशाली नेता होता है। अमित शाह यहां आने के बाद लोगों के लिए क्या किए ये जानना जरूरी है। कवासी लखमा ने धर्मांतरण के मामले में भाजपा पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। कवासी लखमा ने कहा कि, गृहमंत्री के कार्यक्रम में हमें नहीं बुलाया गया, क्योंकि हम कांग्रेस पार्टी के लोग हैं। यहां के बड़े-बड़े भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी नहीं बुलाया गया। इसमें हमारी बेइज्जती नहीं बल्कि उनको मजाक में लिया गया है।

READ MORE : एक बार फिर चर्चा का विषय बने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, मुस्लिम समुदाय के बीच कथा करने का कर डाला ऐलान

प्रधानमंत्री भी दो बार बस्तर आकर गए हैं। आबकारी मंत्री ने भाजपा पर आदिवासियों को धर्मांतरण के मामले पर भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, भेजरीपदर गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश किए। आदिवासियों के ठेकेदार वहां पहुंच गए थे। लेकिन, प्रशासन और हमने माहौल बिगड़ने नहीं दिया। आने वाले समय में भी कितनी भी कोशिश कर लें हम बिगड़ने नहीं देंगे।

Watch Latest News Videos: 

 


संबंधित समाचार