होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कवर्धा हिंसा : गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, खूनी संघर्ष में कितने लोगों की गई जान, पढ़ें पूरी खबर

कवर्धा हिंसा : गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, खूनी संघर्ष में कितने लोगों की गई जान, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। कवर्धा जिले में कल एक युवक की फांसी के फंदे में लाश लटकती मिलने के बाद हिंसा भड़क उठी और आगजनी में एक व्यक्ति की जिन्दा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए कई लोगों की गिरफ्तारी की है। इस घटना में अब गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है, ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी।

इसे भी पढ़ें...फांसी के फंदे में लटकती लाश मिलने के बाद कवर्धा के लोहारीडीह में फैली हिंसा 

स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी अभिषेक पल्लव को शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही स्थिति नियंत्रण पर नजर रखी जा रही है।  

गृहमंत्री ने क्या कहा 

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि जो लाश पेड़ पर लटकती मिली थी वह मध्यप्रदेश बॉर्डर के उस पार पाई गई थी। लाश मिलने के बाद ही हिंसा भड़की और आगजनी हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। यह घटना किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। जांच जारी है। पहले घटना स्थल पर पुलिस बल कम था तो कुछ परेशानी हुई थी. उसके बाद पुलिस के साथ कुछ कलेश हुआ उस वक्त SP वहां स्वयं मौजूद थे. मौके पर पुलिस बल बढ़ाया गया है. अभी मामला नियंत्रण में है.

कैसे हुई यह घटना 

कवर्धा जिले में कल एक युवक की फांसी के फंदे में लाश लटकती हुई मिलने के बाद हिंसा भड़क उठी। लाश को देखने के बाद गांव के एक गुट द्वारा शक के आधार पर एक घर को आग के हवाले कर दिया गया। इस आगजनी की घटना में एक व्यक्ति की जलकर मौत भी हो गई। इसके बाद गांव में अशांति फ़ैल गई चरों तरह उपद्रवियों ने हाहाकार मचा दिया। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई जिसके बाद जिला पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए उपद्रवी लोगों को हिरासत में ले लिया गांव पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई।  


संबंधित समाचार