होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kawardha Breaking : फांसी के फंदे में लटकती लाश मिलने के बाद कवर्धा के लोहारीडीह में फैली हिंसा, कच्ची घर को कर दिया आग के हवाले, गांव छावनी में हुई तब्दील

Kawardha Breaking : फांसी के फंदे में लटकती लाश मिलने के बाद कवर्धा के लोहारीडीह में फैली हिंसा, कच्ची घर को कर दिया आग के हवाले, गांव छावनी में हुई तब्दील

लोकेशन - कवर्धा 
रिपोर्टर - संजय यादव 

Kawardha Breaking : रेंगाखार थाना अंतर्गत लोहारीडीह में एक युवक की मौत के मामले में गांव में बवाल हो गया। सुबह गांव के ही कचरू साहू नाम के युवक की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। लाश मिलने के बाद गांव वालों ने आक्रोशित होकर गांव के ही रघुनाथ साहू पर हत्या की आशंका से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें...जादू टोना के शक में बलौदाबाजार के बाद अब कोंटा में पांच लोगों की निर्मम हत्या...

इस बीच पूरे गांव वालों ने मिलकर रघुनाथ साहू के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की और घर में आग लगा दी। इस आगजनी में एक व्यक्ति की जिन्दा जलने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा अभी  इसकी पुष्टि नही किया है। जो व्यक्ति की लाश मिली है उसकी शिनाख्त नही हो पाई है .

इसे भी पढ़ें.... नगर पंचायत में रसूखदारों को किया जा रहा प्रधानमंत्री आवास का आबंटन, आवास के नाम पर योजना की राशि से बना दिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 

एसपी को बंधक बनाने की कोशिश

Kawardha Breaking : पुलिस फोर्स के साथ साथ एसपी को बंधक बनाने की कोशिश की गई। गांव में फैले हिंसा को देखते हुए एहतिहातन पुलिस के 400 से ज्यादा जवान यहां तैनात किये गए हैं। स्वयं एसपी, एडिशन एसपी समेत सभी अधिकारी मौजूद है। उपद्रवी गांव वालों को हिरासत में लिया जा रहा है। अब तक तकरीबन 80 से ज्यादा लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

 


संबंधित समाचार