होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kawardha Breaking : मानसिक रूप से बीमार युवक ने धारदार हथियार से चार लोगों पर किया हमला, एक की मौत, तीन को गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती

Kawardha Breaking : मानसिक रूप से बीमार युवक ने धारदार हथियार से चार लोगों पर किया हमला, एक की मौत, तीन को गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती

रिपोर्टर - संजय यादव // कवर्धा। जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है।‌ आज फिर बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत बिरनपुर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने चार ग्रामीणों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर एक गंभीर रूप से  घायल की मौत हो गई है। 

आरोपी का नाम अशोक साहू बताया जा रहा है। वहीं मृतक का नाम रोहित साहू है।‌ घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को भी रोकने की कोशिश की और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की जिद करते रहे। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और ग्रामीणों को समझाईस दी जा रही है।

पुष्पेन्द्र बघेल, एएसपी कबीरधाम


संबंधित समाचार