होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आलिया भट्ट के बर्थडे पर कपूर फैमिली ने लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर दी बधाई नीतू ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड'

आलिया भट्ट के बर्थडे पर कपूर फैमिली ने लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर दी बधाई नीतू ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड'

Alia Bhatt Birthday : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 32 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस स्पेशल दिन पर उनके चाहनेवाले से लेकर बी-टाउन सेलेब्स ने आलिया को ढेर सारी बधाईयां दी। इसी बीच सास नीतू कपूर ने भी अपनी प्यारी बहूरानी को बर्थडे विश करते हुए एक्ट्रेस की खास और एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। 

कपूर फैमिली ने लुटाया प्यार :

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उसकी ननद करीना कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर साहनी तक कपूर फैमिली के कई लोगों ने भी भाभी आलिया को दिल खोलकर प्यार दिया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट की सास व दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने बहू के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं। नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड' ये फोटो बहुत खास है, क्योंकि ये हमारी पहली तस्वीर है। हमेशा खुश रहो, बहुत बहुत बहुत सारा प्यार’

फोटो पोस्ट कर दी बधाई :

वहीं अपनी भाभी आलिया भट्ट को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी स्पेशल अंदाज में बधाई दी। और अपनी इंस्टा स्टोरी पर करीना ने आलिया के साथ एक फोटो शेयर किया। जिसके साथ कैप्शन में ‘हैप्पी बर्थडे मेरी फेवरेट गर्ल, सुपरस्टार लव यू. लिखा है। ’रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने भी भाभी आलिया को खास विशेज दी हैं। उन्होंने एक सेल्फी फोटो पोस्ट की जिसमें आलिया रिद्धिमा और नीतू कपूर के साथ सेल्फी लेती दिखीं। ‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलिया. लव यू. लिख कर रिद्धिमा ने  बर्थडे विश किया है। 


संबंधित समाचार