होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: पूर्व मुख्यमंत्री का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला, कहा - MP देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुकी है

MP POLITICS: पूर्व मुख्यमंत्री का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला, कहा - MP देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुकी है

भोपाल : मध्य प्रदेश से आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है। जिसको देखते हुए लोकायुक्त और आयकर विभाग की टीम भ्रष्टाचारीयों के उपर शिकंजा कसने की लगातार कोशिश कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ प्रदेश में बढ़ते करप्शन को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान जारी करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुका है। 

देश में सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार MP में होता है

कमलनाथ ने आगे कहा कि पूरे देश में सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार मध्य प्रदेश में होता है। मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है। सम्मेलन करने से निवेश नहीं आता, निवेश विश्वास से आता है। मैंने अपने कार्यकाल में उद्योगपतियों में विश्वास जगाने की कोशिश की थी।

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ते की कोशिश 

बता दें कि कमलनाथ आगामी चुनाव को देखते हुए एक बार फिर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी कमलनाथ आज पांढुर्णा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। जहां इन्होने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ते हुए बीजेपी सरकार पर निशना साधा। 
 


संबंधित समाचार