होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kamal Nath's appeal to Congressmen : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं से की अपील, घरों, प्रतिष्ठानों और गाड़ियों पर लगाए पार्टी का झंडा

Kamal Nath's appeal to Congressmen : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस नेताओं से की अपील, घरों, प्रतिष्ठानों और गाड़ियों पर लगाए पार्टी का झंडा

Kamal Nath's appeal to Congressmen :  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं सदस्यों से अपील करते हुए पार्टी के झंडे को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाने को कहा गया है। जिसके बाद पार्टी के नेता और सदस्य भी सक्रिय रूप से उनके आव्हान को मानते दिख रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री की इस अपील के बाद इंदौर जिला और शहर प्रभारी महेंद्र जोशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने ने कांग्रेस के सभी सदयों के लिए सन्देश जारी किए है।

READ MORE : उत्तरप्रदेश में गर्मी ने किया हालत ख़राब, आज सीजन की पहली हीटवेव चलने की आशंका

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष समन्वय प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर के द्वारा जारी पत्र के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी कांग्रेस जनों से आव्हान किया है, कि अपने अपने घरों एवं अपने वाहनों पर कांग्रेस का तिरंगा झंडा लगाए। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का तिरंगा झंडा हमारे संगठन का गौरव है,हमारे आन बान एवं शान का प्रतीक है।

Watch Latest News Videos: 

https://www.youtube.com/watch?v=PG8yyzF_fH0&t=19s

    


संबंधित समाचार