होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जैतखाम तोड़फोड़ मामला: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अब एक्शन में प्रशासन, दो सौ लोग हुए गिरफ्तार, कांग्रेसी नेताओं के नाम भी शामिल

जैतखाम तोड़फोड़ मामला: प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अब एक्शन में प्रशासन, दो सौ लोग हुए गिरफ्तार, कांग्रेसी नेताओं के नाम भी शामिल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले विभिन्न संगठनों के लगभग 200 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कलेक्टर केएल चौहान ने inh न्यूज़/ हरिभूमि डाट काम को बताया कि, लगातार पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। नुकसान का आकलन पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा है। दस्तावेजों के लिए लिस्टिंग की जा रही है। आरोपियों की पहचान सीसी टीवी वीडियो फुटेज के माध्यम से किया जा रहा है। इस मामले को लेकर कलेक्टर एवं एसपी अभी कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।

आगजनी की घटना को दिया गया अंजाम:

उल्लेखनीय है कि, सोमवार की दोपहर उग्र भीड़ ने शहर में जमकर उत्पात मचाया था। कलेक्ट्रेट कार्यालय को आग के हवाले करने के अलावा बड़ी संख्या में गाडियों को फूंक दिया गया। कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि, प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 

मांगी थी सिर्फ सभा करने की इजाजत

प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि, सिर्फ सभा करेंगे और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। हमारे पास जो इनपुट था उसके हिसाब से हमने फोर्स लगाया था। कलेक्टर ने बताया कि, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं। शासकीय विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। 

कई जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यों के भी नाम

कलेक्टर केएल चौहान ने यह भी कहा कि, पंचायत विभाग के जनप्रतिनिधियों के भी नाम सामने आ रहे हैं। इनमें जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और कई गांवों के सरपंचों की भी गिरफ्तारियां होनी बाकी है। पुलिस की टीम लगातार इनकी तलाशी कर रही है। उन्होंने  बताया कि, अधिकतर लोग गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए हैं। सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पुत्र का नाम भी सामने आ रहा है।
 


संबंधित समाचार