होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जीपीएम में विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी पर सेमरा तिराहा में किया जेल भरो आंदोलन, कांग्रेसियों ने पुलिस को दी गिरफ़्तारी

जीपीएम में विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी पर सेमरा तिराहा में किया जेल भरो आंदोलन, कांग्रेसियों ने पुलिस को दी गिरफ़्तारी

पेंड्रा। बलौदाबाजार में हुए घटनाक्रम और अब विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी ने प्रदेश की राजनीति को गर्म कर दिया है। इसी के साथ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस आक्रामक दिखाई दे रही है। आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में युवा कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में सेमरा तिराहा में जेल भरो आंदोलन किया गया। इस दौरान करीब 700 युवा कांग्रेसियों ने पुलिस को अपनी गिरफ़्तारी दी।

मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार ने हमारे विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार रखा है जिसके विरोध में युवा कांग्रेस औऱ एन एस यू आई के तत्वाधान में जिले में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है, यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम है, आने वाले समय में विधानसभा का घेराव भी किया जायेगा। एस डी एम अमित बेक ने बताया कि युवा कांग्रेस के नेताओं ने अपने आंदोलन के दौरान अपनी गिरफ्तारी दी थी। गिरफ्तारी के बाद उनकी निशर्त रिहाई कर दी गई है.


संबंधित समाचार