होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPL 2023:  विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने धोनी को आईपीएल से संन्यास लेने की दी सलाह, महेंद्र सिंह ने नकारा... पढ़ें पूरी खबर... 

IPL 2023:  विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने धोनी को आईपीएल से संन्यास लेने की दी सलाह, महेंद्र सिंह ने नकारा... पढ़ें पूरी खबर... 

IPL 2023:  आईपीएल के इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का जादू देखा जा रहा है। उनकी टीम ने 12 मैचों में 7 जीत हासिल की हैं और पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर टिक्के हुए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जगह मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है। इन्ही सब खबरों के बीच एक खबर यह भी सामने आ रही है कि पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेने की सलाह दी है. तो चलिए जानते हैं इसपर धोनी का क्या रिएक्शन रहा.... 

READ MORE: आज का KKR और RR के लिए बेहद जरूरी आर या पार का मुकाबला, देखें दोनों टीमों के अब तक आंकड़े

कप्तान कपिल देव ने धोनी से क्या कहा:
पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने धोनी को अब आईपीएल से संन्यास लेने की सलाह दी है। कपिल देव ने धोनी की लोकप्रियता और फैंस के प्रति उनका लगाव देखते हुए कहा कि धोनी ने अपने आप को एक ब्रांड के रूप में स्थापित कर लिया है। कपिल देव ने उनके शारीरिक समस्याओं का भी जिक्र किया है। वह बताए है कि धोनी के घुटनों और कमर में समस्याएं हैं, लेकिन उनके बावजूद धोनी गेम को काफी अच्छी तरह से कंट्रोल कर रहे हैं।

read more :  फोम की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 मजदुर जिंदा जले, 3 की हालत गंभीर

धोनी ने संन्यास के खबरे को किया मना:  
महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की सारी खबरों को मना कर दिया है। इस सीजन के शुरू होने से पहले ही ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि धोनी अपनी कप्तानी के बाद आईपीएल से संन्यास लेंगे। लखनऊ और चेन्नई के बीच मैच के दौरान धोनी से टॉस के समय डैनी मॉरिसन ने पूछा कि वह अपने आखिरी सीजन का आनंद ले रहे हैं। इस पर धोनी ने जवाब दिया कि यह सोचने की बात आपने की है, यह मेरा आखिरी सीजन नहीं है।

READ MORE: शराब घोटाले में झूठे केस बनाकर, डरा-धमकाकर मेरा नाम भी जोड़ने का प्रयास कर रही ईडी: सीएम भूपेश बघेल


संबंधित समाचार