होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

उद्योग मंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

उद्योग मंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

खैरागढ़। जिले के प्रभारी व वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज गुरूवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान वे प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम और लाखों रूपये के विकास कार्यों की भूमिपूजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।  प्रभारी मंत्री देवांगन सिविल लाइन में स्व.देवव्रत सिंह की नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण सदैव लोगों को अपनी धरती माता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। 

स्व.देवव्रत सिंह खैरागढ़ रियासत के राजा थे : 

स्व.देवव्रत सिंह खैरागढ़ रियासत के राजा थे।  प्रजातंत्र की व्यवस्था आई तो उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की विकास को लेकर काम किया। उन्होंने कहा कि जनमानस की आकांक्षा थी कि दशहरा से पूर्व उनकी प्रतिमा अनावरण हो और हमने जनमानस की आकांक्षाओं का ख्याल रखते हुए आज उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है। सभी की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद संतोष पांडे ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ को महतारी का दर्जा दिया है। 

खैरागढ़ जिला कार्यालय परिसर में भव्य प्रतिमा :

आज खैरागढ़ जिला कार्यालय परिसर में बहुत विशाल और भव्य प्रतिमा का प्रभारी मंत्री देवांगन ने अनावरण किया है। उन्होंने स्व.देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर कहा कि वे ऐसे राजा थे जो सबको स्नेह करते थे। वे सांसद—विधायक रहे। सबकी इच्छा थी कि उनके प्रतिमा का अनावरण जल्द से जल्द हो और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आज माननीय प्रभारी मंत्री के मुख्यआतिथ्य में स्व.देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। सांसद संतोष पांडे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।


संबंधित समाचार