होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सांसद रोडमल नागर पर संकट, कोर्ट का सांसद और निर्वाचन आयोग को नोटिस

सांसद रोडमल नागर पर संकट, कोर्ट का सांसद और निर्वाचन आयोग को नोटिस

राजगढ़ लोकसभा : मध्यप्रदेश की सबसे हॉट लोकसभा सीट राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रोडमल नागर की कुर्सी पर संकट दिखाई देने लगे है। इंदौर हाईकोर्ट ने रोडमल नागर और निर्वाचन आयोग को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दिग्विजय सिंह की याचिका पर जारी किया गया है। दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव के परिणाम के खिलाफ चुनौती देने के लिए याचिका दायर की थी। ​

याचिका पर कोर्ट की सुनवाई

दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के विरुद्ध चुनाव याचिका लगाई थी। जिसमें दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बारे में कहा था। दिग्विजय की याचिका पर इंदौर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सांसद और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट में दिग्विजय सिंह का पक्ष एडवोकेट विवेक तनखा, संजय अग्रवाल और रवींद्र सिंह छाबड़ा ने रखा।

दिग्विजय ने लगाए थे ये आरोप

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राजगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिग्विजय सिंह ने इंदौर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर कहा था कि राजगढ़ लोकसभा चुनाव की मतगणना में चुनाव परिणामों को प्रभावित किया गया। काउंटिंग के समय पुलिस ने उनके लोगों को मतगणना स्थल से हटा दिया और तकनीकी संसाधनों की मद्द से वोटों के प्रतिशत में गड़बड़ी की जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर को जीत मिली। दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा चुनाव और मतगणना में प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े किए है। 


संबंधित समाचार