होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indecent posts on Instagram : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अभद्र पोस्ट के मामले में बढ़ी सरगर्मी, भाजपा नेता ने की क्राइम ब्रांच में शिकायत

Indecent posts on Instagram : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अभद्र पोस्ट के मामले में बढ़ी सरगर्मी, भाजपा नेता ने की क्राइम ब्रांच में शिकायत

Indecent posts on Instagram :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अभद्र पोस्ट करने के मामले ने अब सियासी हलचल बढ़ा दी है।  भारतीय जनता पार्टी के नेता ने इस मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच से की है पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

READ MORE : रायपुर में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जाँच

ग्वालियर शहर में 26 फरवरी को ठाकुर सरस सिकरवार नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से कुछ अभद्र भाषा लिखकर पोस्ट किया गया था। यह पोस्ट जिस आईडी से किया गया था। उसके संबंध में कुछ ही देर में चर्चा फेल गई। शहर के उपनगर मुरार स्थित अल्पना टॉकीज के पास रहने वाले दीपक पाण्डेय पुत्र राकेश पाण्डेय भाजपा कार्यकर्ता हैं। जब उनकी नजर इस अभद्र पोस्ट पर पड़ी तो उन्होंने उसकी गंभीरता को समझा। उन्होंने देखा कि पोस्ट करने वाले ने सीएम के लिए गाली वाली भाषा का उपयोग किया है। जिस पर वह तत्काल एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी से मिले और कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। तत्काल मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।

READ MORE :  श्री राधे की नगरी बरसाना में आज खेली जाएगी विश्व प्रसिध्द लट्ठमार होली, नंद गांव के युवक आएंगे बरसाना

क्राइम ब्रांच ने भाजपा नेता दीपक पांडेय की शिकायत पर जांच करते हुए ठाकुर सरस सिकरवार नाम से आईडी के यूजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद ठाकुर सरस सिकरवार नाम की इंस्टाग्राम आईडी की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की साइबर एक्सपर्ट की टीम जुट गई है। एक्सपर्ट पता कर रहे हैं कि यह आईडी किस आईपी एड्रेस से चल रही है। इसके बाद आरोपी का पता लगेगा।

 watch latest News Video: 

 


संबंधित समाचार