होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

शिवराज सिंह : सभा में हुआ कुछ ऐसा की हाथ जोड़ घुटनों के बल बैठ गए शिवराज

शिवराज सिंह : सभा में हुआ कुछ ऐसा की हाथ जोड़ घुटनों के बल बैठ गए शिवराज

शिवराज सिंह : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में कृषि मंत्री मामा शिवराज इन दिनों अपनी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। इसी कड़ी में वे बीते रविवार को अपने गृह जिले पहुंचे थे। अपने गांव जैत पहुंच शिवराज सिंह का क्षेत्र की जनता ने दिल खोलकर स्वागत किया। वही शिवराज का शाहगंज में स्वागत ऐसा हुआ की उन्हें घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़ना पड़ा। 

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री या फिर केन्द्रीय मंत्री रहे हो, लेकिन उनका अंदाज आज भी नही बदला है। वे अपने अनोखें अंदाजों से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। वे कभी अपने फेन को आई लव यू बोल देते है तो कभी भी सभा में जनता का घुटनों के बदल बैठकर हाथ जोड़कर अभिवादन करते है। ऐसा ही कुछ फिर से हुआ। 

घुटनों के बदल बैठे शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैत में अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने अपने भैया और भाभी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही शिवराज ने 25 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसी दौरान शाहगंज में उनका पुराना अंदाज देखने को मिला। शाहगंज में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान वे हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठक गए और जनता को प्रणाम किया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


संबंधित समाचार