Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में मार्च महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन ऐसी राशियां जिनके लिए यह परिवर्तन काफी शुभ है। बता दें कि इस परिवर्तन में कुछ ग्रह राशि बदलेंगे, तो वही कुछ वर्गी होंगे। तो चलिए जानते है यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ साबित होता है।
मार्च महीने की शुरुआत चंद्रमा के गोचर से हो रही है। चंद्रदेव मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें अगले महीने चंद्रमा 14 बार राशि परिवर्तन करेगा। 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में वक्री (Shukra Gochar) होंगे। 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। 15 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध भी इसी राशि में उल्टी चाल (Budh Vakri) चलने वाले हैं। कर्मफल दाता शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। कुछ राशियाँ ऐसी हैं, जिन्हें इन ग्रहों के चाल बदलने से सबसे अधिक फायदा होने वाला है। धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे। सफलता के द्वार खुलेंगे लिए। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं-
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना बेहद ही खास होने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। सूर्य और शनि देव की विशेष कृपा बरसने वाली है। निवेश पर मुनाफा होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रमोशन के योग भी बना रहे हैं। कॉन्टैक्ट्स बढ़ेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कर्क राशि (Kark Rashi)
मार्च महीने में कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं। सूर्य और शनि गोचर से अत्यधिक लाभ होगा। शुक्र की विशेष कृपा भी बरसेगी। भाग्य साथ देगा। मनचाही नौकरी की मिल सकती है। करियर और कारोबार में लाभ होगा। इनकम में वृद्धि होगी। पदोन्नति मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित होगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। भौतिक-सुविधाओं में वृद्धि होगी।