होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Guna Breaking : बदमाशों ने कानून का बनाया मजाक चौकी में की तोड़फोड़, कैद साथियों को लेकर हुए फरार 

Guna Breaking : बदमाशों ने कानून का बनाया मजाक चौकी में की तोड़फोड़, कैद साथियों को लेकर हुए फरार 

गुना। मध्यप्रदेश में अपराध की खबरे सुर्खिया बनी रहती है। रोजाना बढ़ रहे यह आकड़ें डराने वाले है। क्राइम का बढ़ता सिलसिला सरकार और प्रशासन के खोखले वादों की पोल खोलता है। आज का तजा मामला गुना से सामने आया है। जहां दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान बदमाशों ने पुलिस स्टेशन के अंदर फरियादी पर चाकुओं से हमला कर अपने साथियों को छुड़ाकर फरार हो गए। साथ ही पुलिस वाहन के कांच भी तोड़े। 

आपको बता दें कि अपराध का यह हैरान करने वाला मामला गुने जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के ऊकावद चौकी का बताया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार दो पक्षों में गुमटी रखने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद एक पक्ष के लोग दो लोगो को पकड़कर ऊकावद चौकी रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे। 

तभी दूसरे पक्ष से लगभग 25 से 30 लोग चौकी  पहुंचे और सभी पर हमला कर दिया। बेखौफ बदमाशों ने इस दौरान रिपोर्ट लिखवा रहे फरियादी की पिटाई की। साथी ही चौकी से अपने दोनों साथियों को छुड़ाकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने कानून को मजाक बनाते हुए चौकी में जमकर तोड़फोड़ की वाहनों को भी निशाना बनाया। 


संबंधित समाचार