होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Navratri kanya pujan 2024 : नवरात्रि में क्यों की जाती है 9 कन्याओं की पूजा, जानें महत्त्व

Navratri kanya pujan 2024 : नवरात्रि में क्यों की जाती है 9 कन्याओं की पूजा, जानें महत्त्व

Navratri 2024 Kanya Pujan : नवरात्रि में माता दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन किया जाता है। इस पूजन को करने में कई तरह की विधि विधान और नियमों का पालन करना पड़ता है। मान्यता है कि इस पूजा  को करने से माता रानी खुश होती है और कष्टों को दूर करती है। कन्या पूजन को कंजक पूजा भी कहा जाता है. इसमें 2 से लेकर 10 वर्ष की आयु वाली कन्याओं को लोग घर बुलाकर उन्हें पूजते हैं. भोजन कराते हैं. विदा करते समय भेंट दी जाती है. कहा जाता है कि दो से दस वर्ष की उम्र वाली कन्याएं देवी दुर्गा का स्वरूप होती हैं. कन्या पूजन के समय इनकी पूजा करने से दुर्गा मां प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद स्वरुप मनोकामनाएं पूरी करती है। 

कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि में व्रत रखने के बाद कन्या पूजन करने से माता रानी प्रसन्न होती है। सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देती है। इसके साथ ही कन्या पूजन करने से कुंडली में नौ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।कन्या पूजन करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

मान्यता है कि बिना कन्या पूजन के नवरात्रि का पूरा फल नहीं मिलता है। कन्या पूजन करने से परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है और सभी सदस्यों की तरक्की होती है।

 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्या की पूजा करने से व्यक्ति को अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है। जैसे कुमारी की पूजा करने से आयु और बल की वृद्धि होती है। 

त्रिमूर्ति की पूजा करने से धन और वंश वृद्धि, कल्याणी की पूजा से राजसुख, विद्या, विजय की प्राप्ति होती है। 

कालिका की पूजा से सभी संकट दूर होते हैं और चंडिका की पूजा से ऐश्वर्य व धन की प्राप्ति होती है। 

शांभवी की पूजा से विवाद खत्म होते हैं और दुर्गा की पूजा करने से सफलता मिलती है। 

सुभद्रा की पूजा से रोग नाश होते हैं और रोहिणी की पूजा से सभी मनोरथ पूरे होते हैं।
 


संबंधित समाचार