होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

8 दिवंगत आत्माओं का अस्थि विसर्जन : जिला प्रशासन की मदद से सक्षम समिती भद्राचलम हुआ रवाना...

8 दिवंगत आत्माओं का अस्थि विसर्जन : जिला प्रशासन की मदद से सक्षम समिती भद्राचलम हुआ रवाना...

जगदलपुर: कोरोना काल के दौरान बस्तर जिले में 8 लोगों की असमायिक मृत्यु के बाद उनकी पहचान न होने के कारण उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं हो पाया था। इसे प्रवीर वार्ड स्थित मुक्तिधाम में सुरक्षित रखा गया था। इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी उपस्थित रहे। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुरे रिति रिवाज के साथ  उन 8 दिवंगतों की अस्थि का विसर्जन करने जिला प्रशासन के सहयोग से सामाजिक संस्था सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच द्वारा आंध्र प्रदेश स्थित भद्राचलम ले जाया गया। सभी अस्थियों को सह सम्मान पुष्प वर्षा के साथ भद्रचलम रवाना किया गया। 

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने उन सभी मृत आत्माओं की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना  करते सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच एवं जिला प्रशासन को इस पुनीत कार्य  सराहनीय कार्य बताया। 
 

 


संबंधित समाचार