होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

illegal colonies : मध्यप्रदेश के हजारों अवैध कॉलोनियों को मिलेगा बिल्डिंग परमिसन, बिजली और नल कनेक्शन के लिए हो जायेंगे पात्र

illegal colonies : मध्यप्रदेश के हजारों अवैध कॉलोनियों को मिलेगा बिल्डिंग परमिसन, बिजली और नल कनेक्शन के लिए हो जायेंगे पात्र

illegal colonies :   मध्य प्रदेश में अब शिवराज सरकार राज्य में बने 5642 अवैध कॉलोनियां को वैध करने के लिए नियम बना रही है। इन 5642 अवैध कॉलोनियां को सरकार की तरफ से  बिल्डिंग परमिसन मिल जायेगा। जिसके चलते इन अवैध घरो में रह रहे वासियों को बिजली व नल कनेक्शन के साथ अन्य अधिकारों के लिए पात्र हो जाएंगे।

READ MORE : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट की आड़ में केंद्र सरकार पर साधा निशाना,कहा लगातार बिक रही है ट्रेने

इसके अलावा सरकार अवैध को वैध करने के नियम सरल करने जा रही है। इसमें प्रति वर्गफीट के हिसाब से विकास शुल्क तय किया जाएगा। निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए विकास शुल्क में 80% की छूट होगी। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को नगरीय आवास एवं पर्यावरण विभाग ने इसका प्रारूप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखा।

READ MORE : आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापट्टनम, मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने किया एलान

सीएम ने अफसरों से दो टूक कहा कि अब किसी भी सूरत में कहीं भी कोई अवैध कॉलोनी नहीं बनना चाहिए। अवैध को वैध करने का काम जल्द से जल्द पूरा करें, वैध करने के लिए नियमों को सरल करें।

 Latest News Videos देखें: 

 

 

 


संबंधित समाचार