होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अगर आप भी पितृ पक्ष में पितरों को देते हैं तर्पण तो जानें पितृ पक्ष के सारे नियम

अगर आप भी पितृ पक्ष में पितरों को देते हैं तर्पण तो जानें पितृ पक्ष के सारे नियम

रायपुर : Pitru Paksha 2024 : भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक के सोलह दिनों को पितृ पक्ष कहते हैं. 16 सितम्बर 2024 से  पितृ पक्ष प्रारम्भ हो चूका है जो 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। पितृ पक्ष के दौरान पूजा करते वक्त बहुत से नियमों का पालन किया जाता है। ऐसा करने से पितरों की कृपा बानी रहती है। पूजा करते वक्त तिल जैसी कुछ चीजों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें...ये पांच लक्षण दिखने पर समझे पितृ दोष साया, दूर करने के लिए पितृ पक्ष के पहले करें ये उपाय 

कुछ चीजें दान भी करनी चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए जिससे आपका पितृ तर्पण सफल होगा। 

श्राद्ध पक्ष में कैसे करें पूजा 

रायपुर के पंडित गोपालमणि महराज के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में नित्य क्रियाओं के पश्चात स्नान करना चाहिए और तर्णण करना आवश्यक होता है।  यदि गंगा, यमुना या किसी तालाब के पास जाना संभव न हो तो घर में भी तर्पण किया जा सकता है। तर्पण की विधि में कच्चा दूध, काले तिल आदि सामग्रियों का उपयोग होता है।  तर्पण करते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके ध्यान करते हुए पितरों से परिवार पर कृपा बनाये रखने की प्रार्थना करनी चाहिए।  

पूजा और तर्पण का महत्त्व 

तर्पण करने के बाद विधि -विधान से पितरों की पूजा की जाती है।  पंडित गोपालमणि महराज ने बताया कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए ब्राह्मणों को भोजन कराना भी जरूरी होता है।  इसके साथ ही पितरों को पसंदीदा वस्त्र या सामग्री का दान किया जाना चाहिए।  पितरों की इच्छा होती है कि उनका वंश बढ़ता रहे और परिवार के लोग उन्हें समय समय पर स्मरण करते रहें।  ब्राह्मणों के माध्यम से उन्हें भोजन कराते रहना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। 


खरीदारी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

पितृ पक्ष के दौरान खरीदारी करते वक्त भी तमाम नियमों का पालन किया जाना चाहिए। बहुत से लोग उन चीजों खरीददारी कर लेते हैं जिनकी खरीदारी नहीं की जानी चाहिए।  गलत समय पर खरीददारी करने से आपके बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। 

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियाँ 

पूर्णिमा श्राद्ध 17 सितंबर 2024 मंगलवार
प्रतिपदा श्राद्ध 18 सितंबर 2024 बुधवार
द्वितीया श्राद्ध 19 सितंबर 2024 गुरुवार
तृतीया श्राद्ध 20 सितंबर 2024 शुक्रवार
चौथा श्राद्ध 21 सितंबर 2024 शनिवार
पांचवां श्राद्ध 22 सितंबर 2024 रविवार
छठा श्राद्ध 23 सितंबर 2024 सोमवार
सातवां श्राद्ध 24 सितंबर 2024 मंगलवार
आठवां श्राद्ध 25 सितंबर 2024 बुधवार
नौवां श्राद्ध 26 सितंबर 2024 गुरुवार
दसवां श्राद्ध 27 सितंबर 2024 शुक्रवार
एकादशी श्राद्ध 28 सितंबर 2024 शनिवार
द्वादशी श्राद्ध 29 सितंबर 2024 रविवार
त्रयोदशी श्राद्ध 30 सितंबर 2024 सोमवार
चतुर्दशी श्राद्ध 1 अक्तूबर 2024 मंगलवार
सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्तूबर 2024 बुधवार

 


संबंधित समाचार