होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IAS Officer Salary : IAS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, हो जाएंगे हैरान 

IAS Officer Salary : IAS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, हो जाएंगे हैरान 

IAS Officer Salary : आज के समय का हर युवा प्राइवेट नौकरी की जगह सरकारी नौकरी की दौड़ में रहता है। क्योंकि सरकारी नौकरी को सेफ नौकरी के तौर पर देखा जाता है। प्राइवेट नौकरी में सैलरी बढ़ाने के लिए कई मिन्नते करनी होती है, लेकिन सरकारी नौकरी में महंगाई के मापदंड़ के अनुसार सैलरी में इंक्रिमेंट होता जाता है। इसके अलावा सरकारी नौकरी का रूतबा ही अलग होता है। 

सरकारी नौकरियों में कई नौकरियां होती है इन्ही में से एक नौकरी यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन है। यानी आईएएस अफसर वाली नौकरी। इस नौकरी की हर युवा चाहत रखता है। इस नौकरी को पाने के लिए यूपीएसएसी की परिक्षा पास करनी होती है, जोकि सबसे कठिन मानी जाती है। यूपीएससी की परिक्षा पास करना हर किसी के बस में नहीं है। इस नौकरी को पाने के लिए लोग कई सालों तक मेहनत करते है।  

क्या होती है IAS अफसर की सैलरी?

एक IAS अधिकारी की सैलरी कितनी होती है यह सवाल हर किसी के मन में उठता है। IAS अधिकारी के शुरूआती वेतन की बात करे तो 56 हजार रूपये महीना होती है। यह सैलरी 2024 के सैलरी पेटर्न के हिसाब से है। IAS को सैलरी के अलावा कई भत्ते भी सरकार की ओर से दिए जाते है। अगर इन भत्तों को मिलाया जाए तो उनकी पूरी सैलरी करीब 1 लाख 50 हजार रूपये महीना होती है। 

IAS को मिलने वाली सुविधाएं 

IAS अफसर को वेतन और भत्ते के साथ साथ कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती है। जैसे की रहने के लिए घर, खाना बनाने के लिए कर्मचारी, साफ सफाई करने के लिए कर्मचारी, सुरक्षा के लिए गार्ड। सरकारी गेस्ट हाउस में फ्री रूकने की सुविधा, बिजली, पानी, गैस में सब्सिडी और रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन की सुविधा दी जाती है। 

कैबिनेट सचिक की क्या सैलरी?

यूपीएससी की सिविल सेवा में सबसे बड़ा पद भारत के कैबिनेट सचिव का माना जाता है। एक कैबिनेट सचिव को कई ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जिसके बारे में आप सोच नहीं सकते है। कैबिनेट सचिव की सैलरी की बात करे तो उन्हें करीब 2 लाख 50 हजार रूपये महीना वेतन मिलता है। इसके अलावा कई सारे भत्ते भी दिए जाते है। मेडिकल से लेकर घर और सुरक्षा समेत कई सुविधाएं मिलती है। 


संबंधित समाचार