होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHIVPURI NEWS : पति ने हैवानियत की हदे की पार, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में किया चाकू से हमला फिर आँख पर किया वार ... मामला जान कांप उठेगी रूह

SHIVPURI NEWS : पति ने हैवानियत की हदे की पार, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में किया चाकू से हमला फिर आँख पर किया वार ... मामला जान कांप उठेगी रूह

शिवपुरी ; मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने हैवानियत की हदे पार कर दी। आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते पहले पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। इसके बाद चाकू से आँखों को फोड़ने की कोशिश की। जिसकी चीखे सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तालाश पुलिस कर रही है। वही पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना भगवती कॉलोनी की 

दरअसल, यह दहला देने वाली घटना भगवती कॉलोनी में बुधवार रात को घटी। यहां रहने वाली 24 साल की शहनाज खान की शादी तीन साल पहले छोटू खान से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। छोटू को अपनी पत्नी शहनाज के चरित्र पर शक था। उसके शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। बुधवार रात को छोटू खान ने शहनाज से उसका मोबाइल मांगा, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे छोटू भड़क गया और उसने चाकू से पत्नी शहनाज पर हमला कर दिया। 

आरोपी छोटू खान गिरफ्तार 

घायल शहनाज का इलाज करने वाले डॉ संजय राठौर ने बताया कि महिला की आंखों और प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से काटने के निशान हैं। उसकी आंखें बच गई हैं, लेकिन पलकों पर टांके लगाने पड़ेंगे।वही पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आज आरोपी छोटू खान को पकड़ लिया है। छोटू खान की पुल कूदने से टांग टूट गई है। आरोपी छोटू खान से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
 

 

 


संबंधित समाचार