होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UP Road Accident : उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, दूध कंटेनर में डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, 18 यात्रियों की मौत

UP Road Accident : उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, दूध कंटेनर में डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, 18 यात्रियों की मौत

उन्नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे का खौफनाक मंजर सामने आया है। सुबह तकरीबन 5 बजे लखनऊ आगरा  एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार दूध कंटेनर और डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और लगभग 30 यात्री गंभीर रूप से घायल है। बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी।  

आपको बता दें कि यह डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी तभी सुबह 5 बजे के आस-पास उत्तरप्रदेश के उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में 50 यात्री सवार थे जिनमे से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही हादसे में 30 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि चालक की लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ है। 

इस पूरी घटना पर अरविंद सिंह, सर्किल ऑफिसर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मृतक की पहचान भी की जा रही है। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। बस में अधिकांश मजदूर सवार थे। इनकी पहचान की जा रही है। अभी लगता है कि चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ है।
 


संबंधित समाचार