होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Panna Road Accident : पन्ना में भीषण सड़क हादसा, एक की हुई मौत , दूसरा गंभीर रूप से घायल

Panna Road Accident : पन्ना में भीषण सड़क हादसा, एक की हुई मौत , दूसरा गंभीर रूप से घायल

पन्ना। मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। दिन पर दिन बढ़ते आकड़ें डराने वाले है। इन हादसों में आए रोज लोग जान भी गवा रहे है। ताजा मामला पन्ना जिले से सामने आ रहा है। जहां तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर घटना का शिकार हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आपको बता दें की यह पूरा मामला जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-39 का बताया जा रहा है। जहां आज रविवार को बारिश के चलते एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक और घायल मनोर ग्राम के बताए जा रहे हैं। दोनों पन्ना जा रहे थे, इस दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।

बता दें कि मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। तत्काल घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल को फ़ौरन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। 


 


संबंधित समाचार