जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ऑटो और डंफर में जोरदार टक्कर होने के चलते हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वही एक्सीडेंट में कई लोग घायल बताए जा रहे है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह घटना जबलपुर के थाना मझगवां क्षेत्र की है। इधर, घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
मृतकों का अकड़ा बढ़ सकता है
यह हादसा 18 सितंबर की दोपहर की बताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। इधर, हादसे को लेकर पुलिस ने कहा कि ऑटो और डंफर में हुई जोरदार भिड़ंत के चलते मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई, वही कई घायल है। घायलों की हालत को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों का अकड़ा बढ़ सकता है। वही मझगवां थाना पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।