होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Haryana Election Result 2024: हैट्र‍िक के साथ BJP बनाने जा रही नया र‍िकॉर्ड, नायब सैनी के मंत्रियों का बुरा हाल

Haryana Election Result 2024: हैट्र‍िक के साथ BJP बनाने जा रही नया र‍िकॉर्ड, नायब सैनी के मंत्रियों का बुरा हाल

Haryana Election Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी अभी तक 46 सीटें जीत चुकी है, वहीं 2 सीटों पर लीड कर रही है। हरियाणा के 57 साल के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने लगातार जीत की हैट्रिक लगाकर नया इतिहास रच दिया है। वहीं सत्ता में वापसी करने की उम्मीद कर रही कांग्रेस 35 सीटें जीती है और 2 सीटों पर लीड कर रही है। बीजेपी ने सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा। ऐसे सबकी नजरें सैनी कैबिनेट के मंत्रियों पर टिकी हुई है कि कौन सा मंत्री एक बार फिर जीत हासिल करने में कामयाब हो रहा है और किसको हार का सामना करना पड़ रहा है। 

निर्दलीय सावित्री जिंदल ने डॉ. कमल गुप्ता को दी मात

Haryana Election Result 2024: सैनी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. कमल गुप्ता चुनाव हार गए हैं। यहां देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की है। सावित्री जिंदल को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और जीत भी हासिल कर ली।

पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला हारे

Haryana Election Result 2024: सैनी सरकार में मंत्री रहे रानियां से रणजीत चौटाला भी चुनाव हार गए हैं। रणजीत चौटाला को भी बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था और उन्होंने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। यहां इनेलो-बसपा उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने जीत दर्ज की है।

कंवरपाल गुर्जर, पूर्व स्वीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी हारे :

Haryana Election Result 2024: जगाधरी विधानसभा सीट से पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी चुनाव हार गए हैं। कंवरपाल गुर्जर को कांग्रेस के अकराम खान ने हराया है। पंचकूला विधानसभा सीट पर बीजेपी ज्ञानचंद गुप्ता हार गए। इस सीट पर कांग्रेस के चंद्रमोहन बिश्नोई ने जीत हासिल की है। सैनी सरकार में मंत्री सुभाष सुधा को भी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने उन्हें थानेसर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से कांग्रेस अशोक कुमार अरोड़ा ने जीत हासिल की है। वहीं, नूंह विधानसभा सीट से सैनी सरकार में मंत्री रहे संजय सिंह भी हार गए हैं।
 


संबंधित समाचार