होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में फिर बदली शपथ ग्रहण समारोह की तारीख, अब इस दिन होगी ताजपोशी

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में फिर बदली शपथ ग्रहण समारोह की तारीख, अब इस दिन होगी ताजपोशी

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदल गई है। अब यह समारोह 15 अक्टूबर की बजाय 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि, तारीख में बदलाव के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पहले इस शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर बताई गई थी। इस प्रकार, सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख अब तक तीन बार बदली जा चुकी है।

सैनी को शुक्रवार शाम को बुलाया था दिल्ली:

दरअसल, प्रदेश के कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी को शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जो देर रात तक चली। खबर है कि बैठक में शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की गई, जिसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव किया गया।

आज नायब सिंह सैनी दिल्ली से हरियाणा के लिए रवाना होंगे। वह पहले कुरूक्षेत्र जाएंगे और फिर शाम को लाडवा में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, करीब छह बजे नायब सिंह सैनी पंचकूला जाएंगे, जहां वह शालीमार गार्डन में होने वाले दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह :

बता दें कि सीएम का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा, और इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।


संबंधित समाचार