होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हमीदिया अस्पताल: रात एक बजे ICU में बवाल, डॉक्टरों पर हमला

हमीदिया अस्पताल: रात एक बजे ICU में बवाल, डॉक्टरों पर हमला

Hamidia Hospital : प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल हमीदिया। रात करीब एक बजे। तभी अचानक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हाथों में हथियार लिए 35-40 लोग घुसते हैं और ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों पर हमला कर देते हैं। अचानक हुए हमले से डॉक्टर्स, कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लोगों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। हमला करने लोगों की संख्या इतनी थी कि डॉक्टर्स उनके सामने बेवस नजर आए आए। 

इतनी बढ़ी संख्या में एक साथ हमला करने से 10 जूनियर डाक्टर्स, 11 कर्मचारी और तीन गार्ड को चाेटें आई हैं। घायलों में तीन डाक्टर्स को गंभीर चोटें हैं, उन्हें भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक 8 मार्च को उज्जैन निवासी 45 वर्षीय डॉली बाई को ब्लड प्रेशर, शुगर की वजह से अस्पताल के एच ब्लाक के थर्ड फ्लोर के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती कराया था। बीती रात करीब एक बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन और वहां मौजूद लोग नाराज हो गए और हंगामा करते हुए ऑनड्यूटी डॉक्टरों पर हमला कर दिया। थोड़ी देर बाद करीब 20 से 25 लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान आईसीयू में 10 से ज्यादा डॉक्टर मौजूद थे। सभी को चोटें आई हैं। जब कर्मचारी और गार्ड उन्हें बचाने पहुंचे तो लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक आईसीयू में मारपीट होती रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख ज्यादातर हमलावर वहां से फरार हो गए। 

गंभीर चोट नहीं है

गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन आरपी कौशल ने बताया कि एक मरीज की मौत के बाद परिजन आईसीयू में घुस आए थे। डॉक्टरों के साथ मारपीट की। तीन डॉक्टर घायल हुए हैं, हालांकि उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। हमने तुरंत घटना की शिकायत कोहफिजा पुलिस से की है।

वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान

कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले का कहना है कि डॉक्टरों पर हमला करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों पर हमला करने की घटना दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग डॉक्टरों पर हमला कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस बाकी संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

प्लीज... हमें सुरक्षा दो

हमले को लेकर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा है कि रात करीब एक बजे आईसीयू में ड्यूटी करने वाले जूनियर डॉक्टरों पर एक साथ 40 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों के पास हथियार भी थे। इन्होंने डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। तीन डॉक्टर्स को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्लीज हमें सुरक्षा दें, हम पहले भी सुरक्षा को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। इससे पहले महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ हुई। कई बार यहां परिसर में रात में संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। इसके लिए हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए।


संबंधित समाचार