होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर 6000 रुपए लुढ़की

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर 6000 रुपए लुढ़की

त्योहारी सीजन और बाजारों में बढ़ती मांग के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सोने के दाम 100 से 110 रुपए बढ़ गए। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,580 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 72,950 रुपए है। 23 अक्टूबर को सोने की कीमत नए रिकॉर्ड स्तर 80,070 रुपए तक पहुंच गई थी। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज देखें।

चांदी की कीमत 6000 रुपए घटी :

दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे चांदी 4000 रुपए गिरकर 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले लगातार 8 दिनों में चांदी की कीमत 7100 रुपए बढ़ी थी। उल्लेखनीय है कि 23 अक्टूबर को चांदी 1.04 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वर्तमान में चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,07,000 रुपए है, जो देशभर में सबसे अधिक है।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोने की कीमत 8 डॉलर गिरकर 2740.80 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि 23 अक्टूबर को यह 2772 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर थी। वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर 33.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही है, जबकि दो दिन पहले चांदी ने 35.10 डॉलर का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।


संबंधित समाचार