Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों की राशि परिवर्तन का प्रभाव जातक पर जरुर होता है। ग्रहों के राजा सूर्य ने अपनी राशि बदलकर 14 अप्रैल को मेष राशि में गोचर किया था और वो अब 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे।
ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, सूर्य को पराक्रम, साहस और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। सूर्य के मेष राशि में होने पर तीन राशियों को बहुत फायदा होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि, कौनसी हैं वो तीन भाग्यशाली राशियां।
मिथुन राशि
सूर्य के मेष राशि में आ जाने से मिथुन राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है। सूर्यदेव के मिथुन राशि के 11वें भाव में विराजमान होने से परिवार के लोगों की आय बढ़ती है और कारोबार में वृद्धि होने से आय के नए स्तोत्र भी बनेंगे। तथा व्यापार को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
कर्क राशि
सूर्य के मेष राशि में विराजमान होने से कर्क राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। सूर्य के गोचर से कर्क राशि का दशम भाव प्रभावित है, वहीं यह भाव नौकरी और करियर का माना जाता है। इस राशि के जातकों को नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को काफी लाभ होगा। कार्यशैली में सुधार से कार्यस्थल में काम की तारीफ हो सकती है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। ज्योतिष में चंद्र देव और सूर्यदेव के बीच मित्रता का भाव माना जाता है। इसीलिए इस गोचर का फायदा इस राशि के जातकों को होने वाला है।
मीन राशि
सूर्यदेव का प्रभाव मीन राशि के दूसरे भाव में होना बहुत ही लाभदायक होने वाला है। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। कोई धन जो लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिल सकता है। प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। विवाह के योग भी बनेंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। INH24x7 इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)