Interior Tips: घर का इंटीरियर (Home Interior) हर सीजन में एक जैसा नहीं होना चाहिए। गर्मी के इस मौसम में इंटीरियर ब्राइट, कलरफुल और हवादार होना चाहिए। इसके लिए आपको अपने ड्राइंग रूम, बेडरूम और किचेन के इंटीरियर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जिससे घर को एकदम फ्रेश और कूल लुक मिले।
घर के इंटीरियर को गर्मियों (Summers) के हिसाब से ढालने के लिए हमने बातचीत की इंटीरियर डिजाइनर (Interior Designer) पूनम कालरा (Poonam Kalra) और उन्होंने इसके लिए कुछ टिप्स सुझाए। तो आइए आपको बताते हैं, गर्मी के मौसम में घर को अट्रैक्टिव, फ्रेश और समर लुक कैसे दें।
लाइट वॉल कलर्स
समर सीजन के लिए आप अपने घर की वॉल्स को लाइट कलर्स से पेंट करवा सकती हैं। इसके लिए आप अपने घर की दीवारों पर ऑरेंज, ग्रीन, यलो जैसे समर कलर्स का यूज कर सकती हैं। इसके अलावा व्हाइट और सॉफ्ट पेस्टल कलर्स भी इस मौसम के लिए परफेक्ट हैं। इससे आपको ताजगी का अहसास होगा, घर ठंडा भी रहेगा।
बेडशीट करें चेंज
गर्मी का मौसम आते ही बेडशीट, सोफा कवर, कारपेट आदि में भी बदलाव कर लेना चाहिए। इस दौरान आप हल्के रंग के सोफे के कवर्स, बेडशीट यूज कर सकती हैं। इससे घर को ताजगी भरा लुक मिलेगा। साथ ही आप घर को कूल लुक देने के लिए सॉफ्ट, लाइट बेडशीट सेलेक्ट करें। गर्मियों में वूलेन या हैवी बेडशीट बिछाने से बचें।
इंडोर प्लांट्स लगाएं
इंडोर प्लांट्स घर के तापमान को कम रखने में मदद करते हैं, साथ ही ताजगी का अहसास भी दिलाते हैं। आप अपने लिविंग एरिया, हॉल और बेडरूम में इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं। इसके लिए आप मनी प्लांट या बैंबू जैसे पौधे चुन सकती हैं। इतना ही नहीं अगर आपका किचेन एरिया बड़ा है, तो उसमें हर्ब गार्डनिंग भी कर सकती हैं। इससे घर को ग्रीनरी, अट्रैक्टिव और एकदम नया लुक मिलेगा।
घर की सेटिंग बदलें
गर्मियों में तापमान बढ़ने से घर में भी उमस, घुटन होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको घर को खुला-खुला लुक देना जरूरी है। इसके लिए आप लिविंग एरिया, बेडरूम के एक्सट्रा सामान को स्टोर रूम में रखवा सकती हैं। गर्मियों में काम न आने वाला फर्नीचर, रजाइयां और हैवी दरियों को अपने रूम से हटा सकती हैं। इससे घर को ज्यादा स्पेस मिलेगा, घर फ्रेश भी लगेगा।
होम एसेसरीज में करें बदलाव
घर को कूल लुक देने के लिए होम एसेसरीज में भी बदलाव करना जरूरी है। इसके लिए आप घर की दीवारों पर लटके पोस्टर, लाइट्स आदि में भी बदलाव कर सकती हैं। इस सीजन में हल्की लुक वाली कांच की पेंडेंट लाइट्स, लाइट एसेसरीज ही वॉल पर लगानी चाहिए। गर्मियों में फ्लोर लैंप्स लगाने से बचें, इससे गर्मी बढ़ती है। अगर आपको घर की दीवारों पर वूडेन शेल्व्स हैं तो आप उन पर व्हाइट या ब्लू कलर करके समर लुक दे सकती हैं। यहां बताए गए टिप्स की मदद से अपने घर के इंटीरियर को आप आसानी से समर लुक दे सकती हैं। इससे घर अट्रैक्टिव और कूल नजर आएगा।