होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हरेली के अवसर पर गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, भाजपा अध्यक्ष अमित जैन ने कहा- 'पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस ने सिर्फ दिखावा का काम किया'...

हरेली के अवसर पर गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, भाजपा अध्यक्ष अमित जैन ने कहा- 'पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस ने सिर्फ दिखावा का काम किया'...

राजा शर्मा,डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ के पहला त्योहार हरेली पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में बड़ी धूमधाम और हर्षोलास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ शहर में भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय बुधवारी पारा से गोल बाजार चौक तक गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान ने भी गेड़ी चढ़ कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।  

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान ने कहा-

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि, पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की प्रदेश सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहारों को मनाने के लिए बहुत से आयोजन ग्रामीण स्तर पर किए जाते थे जो अब भाजपा की प्रदेश सरकार बनने के बाद फीका पड़ता नजर आ रहा है। 

भाजपा अध्यक्ष अमित जैन ने कहा-

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए डोंगरगढ़ भाजपा शहर अध्यक्ष अमित जैन ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि, प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय किसान पुत्र है कांग्रेस को अपना नजरिया बदलना चाहिए और जाकर मुख्यमंत्री निवास को देखना चाहिए कैसे गांव के तर्ज पर मुख्यमंत्री निवास को आज हरेली त्यौहार के उपलक्ष में सजाया गया है। कांग्रेस को अपने पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल को देखने की जरूरत है, सिर्फ छत्तीसगढ़िया वासी के नाम पर शोषण किया। पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस ने सिर्फ दिखावा का काम किया था भाजपा काम कर के दिखाती है।

 


 


 


संबंधित समाचार