होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Hamidia Hospital Bhopal : हमीदिया अस्पताल में 3.45 करोड़ से आएंगे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपकरण

Hamidia Hospital Bhopal : हमीदिया अस्पताल में 3.45 करोड़ से आएंगे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपकरण

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को उन्नत उपकरणों से लैस करने की योजना पर कार्य कर रही है। इसी दिशा में गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल में तीन करोड़ 45 लाख रुपए लागत के अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपकरणों की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इनमें एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (एवर), एसोफेजियल मैनोमेट्री, पीएच मैट्री और ब्रीथ एनालाइजर जैसी तकनीकें शामिल हैं। यह उन्नत सुविधाएं किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार उपलब्ध कराई गई हैं। इन नवीन उपकरणों की मदद से पाचन तंत्र की गंभीर बीमारियों की सटीक और त्वरित पहचान संभव हो सकेगी। अब प्रदेश के मरीजों को उन्नत और सटीक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपचार के लिए अन्य राज्यों या निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह आएंगे उपकरण

एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड: पेट और आंतों की गहराई से जांच कर कैंसर, पैंक्रियास की बीमारियों और अन्य गंभीर समस्याओं का जल्द पता लगाने में मदद करता है।
एसोफेजियल मैनोमेट्री: निगलने में होने वाली समस्याओं के सही निदान में सहायक।
पीएच मैट्री: एसिडिटी और रिफ्लक्स से जुड़ी बीमारियों के सटीक निदान के लिए उपयोगी।
ब्रीथ एनालाइजर: एक दर्द-रहित जांच जो आंतों में बैक्टीरिया की अधिकता और लैक्टोज असहिष्णुता जैसी समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है।


संबंधित समाचार