होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ganesh Visarjan 2024 : समिति के पदाधिकारी नहीं, निगम कर्मी क्रेनों से करेंगे बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन

Ganesh Visarjan 2024 : समिति के पदाधिकारी नहीं, निगम कर्मी क्रेनों से करेंगे बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन

भोपाल। इस बार भी गणेश विसर्जन के दौरान समिति पदाधिकारियों को मूर्तियों का विसर्जन करने की अनुमति नहीं मिलेगी, वे विसर्जन स्थलों पर अपनी प्रतिमाओं को नगर निगम निगम के अमले को सौपेंगे, जिससे बड़ी क्रेनों की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। घाटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जबकि छोटी मूर्तियों के लिए कुंड बनाए गए हैं। इसके अलावा स्टॉल भी लगेंगे। जहां लोग गणेश मूर्तियां रख सकेंगे। फिर निगम इन्हें विसर्जित करेगा। वहीं मंगलवार शाम 6.30 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से सामूहिक विसर्जन चल समारोह शुरू होगा। इसमें करीब 200 झांकियां शामिल होंगी।

शाम को निकलेगा सामूहिक जुलूस, देर रात पहुंचेगा

हिंदू उत्सव समिति के संतोष साहू ने बताया कि शाम 6.30 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से सामूहिक विसर्जन जुलूस शुरू होगा, जो इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, सोमवारा होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा। जुलूस में करीब 200 झांकियां शामिल होंगी।

पूजन सामग्री भी कर सकेंगे जमा

लोग पूजा के दौरान निकलने वाली सामग्री फल, फूल, नारियल आदि को पानी में प्रवाहित नहीं करेंगे। विसर्जन घाटों पर ही अलग से व्यवस्था रहेगी। निगमकर्मी इन्हें घाटों पर ही इकट्ठा करेंगे। करीब 60 टन सामग्री निकलने का अनुमान है। फूल-मालाओं से जैविक खाद बनाई जाएगी। 


संबंधित समाचार